बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं।

 बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं।
इस खूबसूरत अभिनेत्री के निधन से पूरे बॉलीवुड और देश भर में शोक का माहौल है. बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों ने उनके निधन पर दुख जताया है.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया. वह 54 साल की थी. श्रीदेवी के परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा उनकी दो बेटियां खुशी और जाह्नवी हैं. उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी शादी में शरीक होने दुबई में उनके साथ थे.

इस खूबसूरत अभिनेत्री के निधन से पूरे बॉलीवुड और देश भर में शोक का माहौल है. बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियों ने उनके निधन पर दुख जताया है.

वहीं श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने देर रात ट्वीट किया, 'न जाने क्यूं , एक अजीब सी घबराहट हो रही है!!'
बिग बी के इस ट्वीट के कुछ समय बाद ही श्रीदेवी के निधन की खबर मीडिया में आ गई. अमिताभ और श्रीदेवी ने इंकलाब, आखिरी रास्ता और खुदा गवाह जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और बिग बी के इस ट्वीट से अटकलें ये भी लग रही हैं कि क्या उन्हें श्रीदेवी के निधन का पहले ही ऐहसास हो गया था.

अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं. श्रीदेवी को प्यार करने वाले हर व्यक्ति के लिए मेरी संवेदना. एक काला दिन #RIP'

have no words. Condolences to everyone who loved #Sridevi . A dark day . RIP

— PRIYANKA (@priyankachopra) February 24, 2018


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोबारा ट्वीट करते हुए लिखा,ये लम्हे, ये पल हम हर पल याद करेंगे.. ये मौसम चले गये तो हम फरियाद करेंगे.. #RIPSridevi

Ye Lamhe , ye pal hum har pal yaad karenge.. ye mausam chale gaye toh hum fariyad karenge.. #RIPSridevi

— PRIYANKA (@priyankachopra) February 24, 2018


अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्वीट किया, 'दिल तोड़ने वाला, आत्मा को शांति मिले'

Heartbreaking. Rest in peace. #Sridevipic.twitter.com/ufUIgEUd5B

— Kareena Kapoor Khan (@KareenaOnline) February 24, 2018


गायक अदनान सामी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं, दुखद समाचार. वह भारत की प्रिय, एक अविश्वसनीय कलाकार और एक खुबसूरत इंसान थीं. बहुत जल्द चली गईं. #RIP'

I am at a loss for words & jolted as if struck by lightening at this late hour of the night to learn about the shocking & tragic news & untimely demise of #Sridevi ji. Heartbroken. She was India’s sweetheart, an incredible artiste & a beautiful human being. Gone too soon. RIP.🙏 pic.twitter.com/VEIveFY4tw

— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 24, 2018


अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने ट्वीट के जरिये दुख व्यक्त किया कि एक कम्प्लीट आइकॉन, बहुत जल्दी चली गईं.. बेहद जल्दी.. #श्रीदेवी

An absolute icon. Gone too soon, #Sridevi. Too soon...

— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) February 24, 2018


अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने लिखा, 'मैंने अभी सुना है कि मैम श्रीदेवी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. मैं सदमे में हूं... खुद को रोने से रोक नहीं पा रही.'

I just heard Ma’am Sridevi passed away due to a massive cardiac arrest. I am in shock...cant stop crying...

— sushmita sen (@thesushmitasen) February 24, 2018


अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया, ' श्रीदेवी जी नहीं रहीं ये सुनकर मैं बहुत हैरान हूं और परेशान भी. #RIP #Shidevi

Really Shocked and disturbed to hear that Sridevi Ma’am is no more #RIP #Sridevi 🙏

— Sidharth Malhotra (@S1dharthM) February 24, 2018


वहीं, प्रीति जिंटा ने लिखा, 'यह सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरी ऑल टाइम फेवरिट श्रीदेवी नहीं रहीं भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को ताकत दें.'

Heartbroken & shocked to hear that my all time favourite #Sridevi is no more. May god give peace to her soul & strength to the family #RIP

— Preity zinta (@realpreityzinta) February 24, 2018




सदमा दे गईं चांदनी
श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी कई यादगार फिल्मों में भी बेहतरीन अभिनय दिखाया. श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस सुपरहिट फिल्म को बॉलीवुड में उनका कमबैक माना गया था.

RIP

Comments